Thursday 8 December 2016

Tagged Under:

भारत के इन मंदिरों में होती है तांत्रिक क्रियाएं (Tantra Mantra Temples in India)

By: Secret On: 17:30
  • Share The Gag
  • भारत के इन मंदिरों में होती है तांत्रिक क्रियाएं (Tantra Mantra Temples in India)

    Famous Indian Tantric Temples Information in Hindi : भारत के इन मंदिरों में होती है तांत्रिक क्रियाएं – भारत अपनी प्राचीन सभ्यता के लिए जाना जाता है। जिसमें पूजा-पाठ से लेकर तंत्र-मंत्र से सम्बंधित विद्याओं का भी समवेश होता है। और पूरे भारत में कई ऐसे मंदिर है, जहाँ तांत्रिक अपनी विद्या का प्रदर्शन कर देवी-देवताओं को खुश करते हैं। इन मंदिरों में जहाँ एक ओर तांत्रिक तंत्र क्रियाओं का प्रयोग करते हैं, वहीं यहं भूत-पिचाशों की समस्या से लोगों को छुटकारा दिया जाता है। आइये जानते हैं कौन-से हैं ये मंदिर, जो तांत्रिकों के गढ़ के नाम से जाने जाते हैं।
    1. वेताल मंदिर, ओडिसा (Vetal temple, Orissa)
    vetal temple orissa information in Hindi
    8वीं सदी में बने भुवनेश्वर के इस मंदिर में बलशाली चामुण्डा की मूर्ति है। बलशाली चामुण्डा काली का ही एक रूप है। इस मंदिर में तांत्रिक क्रियाएं हमेशा चलती ही रहती है।
    loading...
    2. बैजनाथ मंदिर , हिमाचल प्रदेश (Vaijnath temple Himachal)-
    Vaijnath temple Himachal - A famous Tantrik Temple
    इस मंदिर में शिव भगवान का प्रसिद्ध वैधनाथ लिंग है। बैजनाथ मंदिर अपनी तांत्रिक क्रियाओं और यहां का पानी अपनी पाचन शक्तियों के लिए प्रसिद्ध है।
    3. एकलिंग मंदिर, राजस्थान (Eklingji temple, Rajasthan) – 
    Eklingji temple, Rajasthan Hindi History
    भगवान शिव को समर्पित एकलिंग जी मंदिर उदयपुर के पास है। यहां शिव की एक अनोखी और बेहद खूबसूरत चौमुखी मूर्ति है जो काले संगमरमर से बनी है।
    4. कालीघाट, कोलकाता (Kalighat temple, Kolkata) – 
    Kalighat temple, Kolkata - Tantric Temple
    कोलकाता का कालीघाट तांत्रिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण तीर्थ है। मान्यताओं के अनुसार इस जगह पर देवी सती की उंगलियां गिरी थी।
    5. कामाख्या मंदिर, असम (Kamakhya Temple, Assam) –
    Kamakhya Temple, Assam Hindi History
    असम का कामाख्या मंदिर तांत्रिक गतिविधियों का गढ़ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस जगह पर देवी सती का योनि भाग गिरा था। सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ पढ़े – http://goo.gl/XxV8I7
    6. ज्वालामुखी मंदिर, हिमाचल प्रदेश (Jwalamukhi temple, Himachal) –
    Jwalamukhi temple, Himachal
    यह मंदिर अपने चमत्कार के साथ यहां होने वाली तांत्रिक क्रियाओं के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां एक कुण्ड है, जो देखने पर उबलता दिखाई देता है लेकिन छूने पर पानी ठंडा रहता है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ पढ़े – http://goo.gl/mfDC5K
    7. खजुराहो मंदिर, मध्य प्रदेश (Khajuraho temple, Madhya pradesh)
    Khajuraho temple, Madhya pradesh
    खजुराहो मंदिर कलात्मक रचना और कामुक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन कम ही लोग जानते है कि खजुराहो तांत्रिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।
    8. काल भैरव मंदिर, मध्य प्रदेश (Kaal bhairav temple, Ujjain) – 
    Kaal bhairav temple, Ujjain
    इस मंदिर में भैरव की श्याममुखी मूर्ति है। तांत्रिक क्रियाओं के लिए ये मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। देशभर से तांत्रिक और अघोरी सिद्धियों के लिए यहां आते है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ पढ़े – http://goo.gl/WV8BaF
    9. बालाजी मंदिर, राजस्थान (Mehandipur balaji, Rajasthan) – 
    Mehandipur balaji, Rajasthan
    यह मंदिर तंत्र की नजर से बहुत पवित्र माना जाता है। कहते है कि जिन लोगो पर प्रेत या आत्मा का साया पड़ जाता है वो यहां झाड़-फूंक के लिए आते है।

    0 comments:

    Post a Comment