Tuesday 11 October 2016

Tagged Under:

नोटों के नंबरों पर छुपी जानकारी..

By: Secret On: 07:30
  • Share The Gag
  • नोटों के नंबरों पर छुपी जानकारी..




    क्या आपने कभी अपनी जेब में रखे नोटों के नंबरों को ध्यान से देखा है। क्या आपने इन नंबरों पर छुपी जानकारी तलाशने की कोशिश की है। अगर नहीं तो आज हम आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जो शायद आपको चौंका सकती है। नोटों के नंबर पर आपकी या किसी सेलेब्रिटी की जन्मतिथि यानी बर्थ-डेट छुपी होती है। ऐसे नोट न सिर्फ आपके लिए खास हैं, बल्कि यही नोट आपको धनवान भी बना सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ईबे पर ऐसे नोटों की बोली लगाई जाती है, जिसमें ऐसे खास नोट हजारों रुपए तक का बिकता है।
    क्या है इनकी खासियत
    स्पेशल सीरीज वाले नोट बहुत कम लोगों के पास होते हैं। इनमें ही ऐसे भी नोट होते हैं जिनमें डेट ऑफ बर्थ लिखी होती है। जरूरी नहीं ये नोट आसानी से मिल जाए, लेकिन इत्तेफाक से ये नोट हाथ आए तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसे नोट स्पेशल कैटेगरी में रखे जाते हैं। ईबे पर इनकी बोली लगती है। कीमत इस आधार पर तय होती है कि उस पर लिखा नंबर कितना खास है। हाल ही में ईबे पर एक बर्थ-डेट वाले नोट की नीलामी की जा रही है। यह नोट एम सारावनन के नाम पर है। उनकी बर्थ-डेट इस नोट के नंबरों से मेल खाती है। नीलामी में इसकी शुरुआती कीमत 5 डॉलर रखी गई है।
    क्यों खास है नीलामी वाला ये नोट
    इस नोट पर अंकित नंबर यानी डेट(23/04/78) बहुत खास है। इसी दिन प्रख्यात लेखक विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ था। यही नहीं, रेस्लिंग के शौकीन इसकी और ज्यादा कीमत अदा कर सकते हैं। क्योंकि, इस दिन प्रसिद्ध रेस्लर जॉन सीना का भी जन्मदिन है।
    पहले भी बिकते रहे हैं नोट
    ईबे पर ही कुछ समय पहले एक रुपए का एक नोट 7 लाख रुपए में बेचा गया था। 7 लाख रुपए में बिकने वाले एक रुपए के नोट की खासियत थी कि वह आजादी से पहले का एकमात्र नोट था। जिस पर उस समय के गवर्नर जे डब्ल्यू केली के साइन हैं। 80 साल पुराने इस नोट को ब्रिटिश इंडिया की ओर से 1935 में जारी किया गया था।
    नीक और एन्टीक नोट और क्वॉइंस पर कलेक्टर्स पैसे खर्च करते थे, लेकिन जैसे-जैसे इन पर मिलने वाला रिटर्न कई गुना बढ़ा है। लोग बतौर निवेशक भी इन नोट और क्वाइंस को खरीदने लगे हैं। भारत के मुकाबले विदेशी बाजार इस मामले में काफी आगे निकल चुके हैं। जॉर्जिया का सबसे पुराना और दुर्लभ बैंक नोट इस हफ्ते नीलाम होना है। इस नोट के लिए बिडिंग 30 हजार डॉलर से शुरू होगी। जानकार की मानें तो ये बैंक नोट 1 लाख डॉलर की रकम में नीलाम हो सकता है।
    1 करोड़ डॉलर में बिका एक डॉलर का सिक्का
    अगर सिक्कों और बैंक नोट के बाजार की बात करें तो 1794 के 1 डॉलर का एक सिक्का 2013 में 1 करोड़ डॉलर में बिका था। वहीं, 1891 के 1000 डॉलर का नोट अप्रैल 2013 में 25 लाख डॉलर का बिका था। भारतीय मुद्राओं की बात करें तो इनकी कीमत का अंदाज लगाना मुश्किल है लेकिन भारत की दुर्लभ करेंसी पर नजर रखने वाली वेबसाइट की माने तो 1970 के दौरान का सौ रुपए के एक नोट की कीमत 15 से 20 हजार रुपए हो सकती है। वहीं 1964 में छपे 1 रुपए के नोट की कीमत इससे भी कहीं ज्यादा आंकी गई है।

    0 comments:

    Post a Comment