Sunday 28 August 2016

Tagged Under:

भूतने पढ़ी बाइबल, पन्ने भी पलटे... - Bhut Ne Padhi Bible Panne Bhi Palte

By: Secret On: 15:18
  • Share The Gag
  • भूतने पढ़ी बाइबल, पन्ने भी पलटे... - Bhut Ne Padhi Bible Panne Bhi Palte:

     सियान हीविट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की दो महिलाओं ने एक ऐसावीडियो शूट किया है जिससे बुरी आत्माओं की आसपास में मौजूदगी का संकेत मिलता है। इसमें ‍देखा जा सकता है कि कोईबाइबल के पन्नों को उलट रहा है। एक महिला का दावा है कि उसने एक भूत को बाइबल के पन्नों को पलटते देखा है। 
    अमेरिका की दो पैरानॉर्मल विशेषज्ञ निकी पारान नॉर्मल और कैरिसा फ्लेक का कहना है कि उन्होंने उस समय का वीडियो बनाया है जिसमें एक 'बुरी आत्मा' अपनी मौजूदगी का एहसास करा रही है।
    इस बारे में कोई जानकारी नहीं कि पता नहीं किन अनजान कारणों से बाइबल बहुत जल गई है, लेकिन ऐसा क्यों है, इस बात का कोई स्पष्टीकरण नहीं है। पांच मिनट के भूतिया वीडियो में दोनों महिलाएं 'भूत' को प्रोत्साहित कर रही हैं। वे कह रही हैं, 'तुम ऐसा कर सकते हो। तुम इतने ताकतवर हो और यह सामान्य बात है।'
    महिलाएं बीच-बीच में वीडियो शूटिंग को रोक देती हैं ताकि भूत जले हुए पन्नों को देखने की कोशिश करे। इसमें कैरिसा को कहते हुए सुना जा सकता है, 'यह हवा के कारण नहीं है। अगर हवा का कोई झोंका होता तो यह पन्ना इस तरह से सीधा खड़ा नहीं रह पाता।'
    पार्श्व में कुछ आवाजों को भी सुना जा सकता है और किताब के पन्ने सीधे खड़े दिखाई देते हैं। वह आगे कहती है कि, 'मैं डर के मारे कांप रही हूं। क्या तुम इसे देख सकते हो। अब यहां हर चीज से आवाज निकल रही है।' 
    असामान्य घटनाओं की गवाह महिलाएं और मनोवैज्ञानिक मीडियम्स, दोनों ही रेडियो टॉक होस्ट और टीवी गेस्ट हैं। फ्लेक पेंसिलवानिया से हैं, वहीं निकी पराउननार्मल मैरीलैंड की रहने वाली हैं।
      यह भी पढ़े >>

     
     

    0 comments:

    Post a Comment