Sunday, 22 April 2018

प्रकृति के 12 रहस्य जो अभी तक अनसुलझे है

By: Secret On: 07:00
  • Share The Gag
  • प्रकृति के रहस्य जो अभी तक अनसुलझे है

    खुला आसमान और विशाल धरती के बीच इंसान प्रकृति का एक अदना सा हिस्सा है। इंसान कितना भी ज्ञान अर्जित कर ले, कितना भी विज्ञान को जान जाये लेकिन प्रकृति हर बार कुछ ऐसा कर जाती है कि हर बार उसके करिश्मे के आगे विज्ञानं भी घुटने टेक देता है।
    आज हम ऐसी ही कुछ रहस्यमयी बातों को आपके सामने पेश कर रहें हैं-
    1. करोड़ों साल पुराना धातु का हथौड़ा
    Unsolved-Mysteries
    हमने अपनी इतिहास की किताबों से यही सीख है, की इंसान ने धातु का इस्तेमाल कुछ 10 हज़ार सालों पहले शुरू किया था। लेकिन 1934 में पुरातत्व विभाग को अपनी खोज में मिला ये हथौड़ा भ्रमित कर ही देता है। कारण यह है कि इस हथौड़े में लगी लकड़ी कोयला बन चुकी है। और कोयला बनने में करोड़ो वर्ष लग जातें हैं।
    2. मरुस्थल में बना शिलाओं का घेरा
    Unsolved-Mysteries-1-1024x680
    सहारा मरुस्थल के बीचो-बीच कुछ बड़े पत्थरों का एक बड़ा घेरा मिला। इसकी खोज पुरातत्व विशेषज्ञों ने 1973 में की। वैज्ञानिकों का मानना है कि पाषाण काल में इनका इस्तेमाल खगोलशास्त्रियों के द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की खोज के लिए किया जाता था। लेकिन आज का मनुष्य इस कला से अनभिज्ञ है।

    3. शेंग मरुस्थल में मिली पत्थर पर बनी सीढ़ी लकीरें
    Unsolved-Mysteries-2

    चीन में गानसू शेंग रेगिस्तान के बीचो-बीच कुछ लकीरें मिली, जिन्हें चीनी मोज़ेक लाइन का नाम दिया गया। इसे मोगाओं गुफ़ा के आस-पास बनाया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि पत्थरों के ऊबड़-खाबड़ होने के बाद  भी यह लकीरें एकदम सटीक और सीधी हैं।
    4. पाषाणकालीन पत्थर का खिलौना
    Unsolved-Mysteries-3
    पुरातत्व विभाग को 1889 में ईदाहो के नाम्पा में एक पत्थर की गुड़िया मिली, जो बहुत ही पुरानी थी। इसे देख कर वैज्ञानिकों ने यह अनुमान लगाया कि पाषाणकालीन यह गुड़िया मानव के धरती पर अस्तित्व पर सवाल उठा रही थी। वैज्ञानिकों के हिसाब से यह गुड़िया करोड़ों वर्ष पुरानी थी।

    5. उल्का अवशेष में फंसा धातु का पेंच
    Unsolved-Mysteries-4
    वैज्ञानिकों को 1998 में हुई शोध में उल्का के अवशेष की जांच करते समय एक पत्थर का टुकड़ा मिला था। जिसमें एक लोहे का पेंच था। वैज्ञानिकों के माने तो यह पत्थर 30 करोड़ साल पुराना है और लेकिन उस समय तक धरती और किसी भी प्रजाति ने जन्म नहीं लिया था।
    6. पत्थर पर बना प्राचीन विमान का चित्र
    Unsolved-Mysteries-5
    पाषाणकाल में मनुष्य अक्सर पत्थरों पर चित्रकारी किया करता था। 5000 ईसा पूर्व की इस कला के नमूने में आपको एक विमान दिख रहा होगा। वैज्ञानिक आज भी स्तब्ध हैं कि क्या उस समय ऐसा कोई विज्ञान था? और अगर नहीं था तो मनुष्य ने उस काल में इसकी कल्पना कैसे की होगी…!
    7. चलने वाला पत्थर
    Unsolved-Mysteries-7
    कैलिफोर्निया की डेथ वैली के खिसकते पत्थर आज भी वैज्ञानिकों के लिए असुलझी पहेली बने हुए हैं। 1972 में इस रहस्य का खुलासा करने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम गठित की गई थी, लेकिन वह टीम पूरी तरह से असफल रही और आज भी यह एक अनसुलझा रहस्य ही है।

    8. मेक्सिकन पिरामिड में ब्राजील के अभ्रक
    Unsolved-Mysteries-8
    प्राचीन मेक्सिको शहर की दीवार अभ्रक की बनी हुई है। लेकिन अभ्रक तो ब्राज़ील में मिलता है, जो यहां से हज़ारों मील दूर है। इसका उपयोग ऊर्जा प्रदान करने के लिए किया जाता है। तो उस वक़्त के कारीगर इसे लेट कैसे थें और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता था, ये दोनों बातें वैज्ञानिकों को परेशां करती रहीं हैं।
    9. भीमकाय मानव के जीवाश्म
    Unsolved-Mysteries-9
    1895 में आयरलैंड में पुरातत्व विभाग की खोज में खुदाई के दौरान 12 फीट लम्बा एक मानवीय जीवाश्म मिला।यह मानव आधुनिक मानव होमो शेपिएन्स से बिल्कुल अलग था, जिसके पैर में 6 उंगलिया थीं और उसके हाथ 4 फीट लम्बे थे।
    10. गुप्त अटलांटिस
    Unsolved-Mysteries-10
    पुरातत्व विभाग का मानना है कि उन्होंने अटलांटिस की खोज कर ली है, लेकिन आज भी इसके कई राज दफ़न हैं।
    11. विशाल इंसानी जबड़ा
    Unsolved-Mysteries-11
    अमेरिका के नेवाडा में 1911 में एक भीमकाय इंसानी जबड़ा मिला, कहा जाता है कि नेवाडा में लाल बाल वाले 12 फीट लम्बे इंसान रहा करते थे। इसके अलावा 1931 में इंसानी कंकाल भी मिले, जिनकी लम्बाई 12 फीट थी। आखिर ये थे क्या इंसान या कोई अलग ही प्रजाति?
    12. कंकाल में फंसी एल्युमीनियम की कील
    Unsolved-Mysteries-12
    त्रानसिलवेनिया की मुर्से नदी में 1974 में एक 20 हज़ार साल पुराने मैस्तदन की हड्डियों से एक एल्युमीनियम की एक कील मिली, जिसे वैज्ञानिकों ने 300 से 400 साल प्राचीन बताया। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह थी की हड्डियों के बीच एल्युमीनियम आया तो आया कहाँ से?

    Saturday, 21 April 2018

    विश्व के 10 अजीब अनसुलझा रहस्य Top 10 World’s Unsolved Mysteries

    By: Secret On: 18:33
  • Share The Gag
  • विश्व के 10 अजीब अनसुलझा रहस्य  Top 10 World’s Unsolved Mysteries

    दोस्तो आपका स्वागत हैं । शुरू करने से पहले आपसे निवेदन है कि आप हमारे ब्लॉग को bookmark और subscribe कर लीजिए तथा रोजाना विजिट कीजिये । दोस्तों वैसे तो दुनिया में कई सारे “unsolved mysteries” है । जिनको आज तक कोई solve नही कर पाया है । अलग-अलग लोग अपने अलग-अलग मत प्रस्तुत करते रहते है और दावा करते है कि उन्होंने इन mysteries को solve कर लिया है । खैर आज मैं आपको दुनिया के कुछ अनसुलझे रहस्यों में से 10 के बारे में बताने जा रहा हूँ । तो ज्यादा इधर-उधर की न करते हुए चलिए शुरू करते हैं

    1. 18 वी सदी  में फैला डांसिंग प्लेग । ये वो बीमारी है जिसका सैकड़ो researchers ने शोध किया है । मगर आज तक इसका कारण कोई नही बता पाया । इसलिए इसे unsolved mysteries में रखा जाता है । दरअसल  हुआ ये था कि रोहनसर  नाम के एक गांव में एक औरत अचानक से नाचने लगी । देखते-देखते ये बीमारी बाकि गांव वालों को भी लग गयी और गांव के सैकड़ो लोग नाचने लगे वो भी महीनो तक । बहुत से लोग महीनों तक , एक लंबे समय तक नाचने की वजह से ,  हार्ट अटैक और अत्यधिक थकान की वजह से मारे गए ।



    2. 15 जनवरी 1947 को लॉस एंजेलिस में एलिज़ाबेथ शॉट नाम की एक महिला की हत्या हो गयी । उसकी लाश कमर से आधी काटी और मुँह और कान के पास चिरी हुई पायी गयी । उसके शरीर पर बहुत से चोट के निशान पाए गए थे । ये अजीब नही है,अजीब घटना इसके आगे घटी वो ये की इसकी हत्या की जिम्मेदारी  60 लोगो ने ली । इस घटना की जांच करते-करते police वालो के पसीने छूट गए और जिन 60 लोगो ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी जज ने उन्हें छोड़ दिया । आज तक नही पता कि  क्यों ? इसलिए इसे भी unsolved mysteries में शामिल किया जाता हैं ।

    3.  साल 2007 में ब्रिटिश कोलंबिया में बीच के किनारे कटे हुए पैर पाए गए । इस घटना से हड़कंप मच गया । high profile police investigation हुई मगर सत्य का पता नही चल सका  । ये तक पता नही चला की पैर किनके थे । अलग-अलग तर्क लोगो द्वारा उस वक़्त दिए गए । जैसे कि शायद ये 2004 में आये सुनामी में मरे गये लोगों के है ,शायद इन लोगो का बड़ी बेरहमी से murder किया गया है ,और भी कई बातें उड़ती रही । आज तक उड़ रही है । इसलिए इसे भी unsolved mysteries में शामिल किया गया है ।

    4  कॉपर family ने 1950 में टेक्सास में अपना नया घर ख़रीदा । घर की opning party आयोजित की गयी । नाच-गाना ,खाना-पीना सब चला । फिर photo session हुआ । जिसमें घर के दोनों बच्चे अपने दादी और माँ के गोद में सोफे पर बैठ गए । photo click हुआ । उसके बाद जब फोटो बन कर आई तो सब हैरान थे । फोटो में एक लटकती हुई लाश दिखाई दे रही थी । पुरे इलाके में खबर फैली । कुछ ने कहा भूत है कुछ ने कहा photo effect है या  फेक है । मगर जब फोटो की जांच experts ने की तो फोटो असली निकली । लोग आज तक इस mysterious photo पर सर खुजा रहे है । मगर सच से पर्दा अभी तक उठा नही है । यानि ये भी है unsolved mysteries.


    5. साल 1638 । जब शैतान ने चर्च में बिजली बरसाई और कई लोग मारे गए । यह सेलपरिक्स शहर के लोगो के बयान है । उस  दिन अचानक से चर्च के ऊपर काले बादल मंडराने लगे और दोपहर के वक़्त 300 लोगो से खचाखच भरे चर्च में बिजली बरसने लगी । ये घटना है तो पुरानी मगर आज भी चर्चा और रहस्य का विषय बना हुआ है । घटना की हक़ीक़त,कोई नही जानता । इसलिए इसे भी unsolved mysteries में से एक माना जाता हैं ।

    6. इंग्लैंड के साल्वे फर्थ में साल 1964 में एक ऐसी घटना घटी जो आज तक रहस्य का विषय है । एक दिन जिम टेपलेटन अपनी बेटी के साथ घूमने निकले । वहां वो खूबसूरत वादियों में घूमने लगे । अच्छा मौसम और नज़ारा देखकर उन्होंने अपनी बेटी का एक फोटो लिया । बाद में जब उस फोटो को धुलवाया तो वो दंग रह  गये । उनकी बेटी के पीछे एक स्पेससूट पहना हुआ एक आदमी खड़ा था । जबकि फोटो लेते वक़्त उन दोनो के अलावा वहां और कोई नही था । ये खबर local न्यूज़पेपर के माध्यम से ऐसी फैली की दुनियाभर के experts ने अपना पूरा दिमाग और वक़्त इस फोटो पर खपा दिया । मगर इस फोटो के रहस्य को नही सुलझा पाए । आज भी ये unsolved mysteries में से एक है ।


    7. पूरी दुनिया में एक और रहस्य का गुबार छा गया जब चिली के एक शहर में 6 इंच का इंसानी कंकाल मिला । experts ने बहुत जांच की मगर ये किस तरह की प्रजाति है पता नही लगा पाए । हैं एक चीज़ जो उन्होंने माना वो ये की ये इंसानी कंकाल जैसा ही है बस फ़र्क़ सिर्फ इतना सा है कि इसके बॉडी में धारियां मौजूद है और दांत बहुत मजबूत है । मगर असल में ये किसका है  ,अभी तक unsolved mysteries ही बना हुआ है ।


    8 . 19 फरवरी 2013 में 21 साल की एलिसा लेन जो की ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी वेंकेवर में स्टूडेंट थी ,डाउनटाउन के एक होटल के टंकी में मृत पायी गयी । दरआसल होटल में रह रहे लोगो ने शिकायत की कि पानी बदबूदार और गन्दा आ रहा है । फिर स्टाफ ने टंकी की जांच की तो लड़की की बॉडी मिली । बाद में जब होटल के  CCTV footage को खंगाला गया तो एलिसा लिफ्ट के पास किसी invisible चीज़ से छुपती और बात करते हुई दिखी । ये फुटेज public हुई फिर क्या था । दुनिया भर के experts के आकर्षण का ये केंद्र बिंदु बन गयी । इस फुटेज और रहस्य की कई experts ने जांच की मगर सब खाली हाथ ही रहे और घटना भी unsolved mysteries के फाइलो में दबकर रह गयी ।

    9 . अमेरिका के घने जंगलों में एक ऐसा गड्ढा है जो आज तक लोगो के लिए रहस्य बना हुआ है । दरअसल एक नदी है जो की झरने से गिरते वक़्त दो धड़ो  में बटती है एक  नीचे नदी में गिरती है और दूसरी चट्टानों में मौजूद एक रहस्यमयी गड्ढे में जिसे Devils kettle कहा जाता है । दशकों गुजर चुके है scientists को इसकी जांच करते-करते मगर आज तक हक़ीक़त कोई नही जान सका हैं ।  इसलिए यह भी unsolved mysteries में से एक हैं ।

    www.rahasya2.blogspot.comwww.rahasya2.blogspot.com

    10. स्कॉटलैंड में लोच झील नाम का एक झील है जो 1933 से चर्चा और रहस्य का विषय बना हुआ हैं । यहाँ के local लोगो के अनुसार इस झील के नीचे एक विशाल दैत्याकार जीव रहता है । जो की दिखने में डायनासोर जैसा हैं । बाकि की unsolved mysteries की तरह  ये जगह भी बहुत famous है और इसपर भी बहुत से experts ने research किया हैं ,और बाकि की तरह ही नतीजा जीरो ही निकला है । इसकी हक़ीक़त अभी भी राज़ हैं । कुछ  लोग इसे local लोगो की fake story बताते है तो कुछ कहते है कि हो सकता है कि कोई डायनासोर आज भी जिन्दा हो और इस झील में रहता हो । कई experts और लोगो के तर्क है कि आखिर डाइनोसॉर के ज़माने के मगरमछ भी तो आज भी जिंदा हैं । तो डाइनोसॉर कुछ बच गए हो और आज भी जिंदा हो संभव है ।


    तो दोस्तों आपका इन 10 ‘unsolved mysteries’ के बारे में क्या कहना हैं । क्या आपको लगता हैं कि ये unsolved , solved में convert हो पाएंगे  ? मुझे अपनी राय comment करके बताइये और हां  share करना मत भूलियेगा । और अगर आपने हमारे दूसरे आर्टिकल्स को नही पढ़ा है तो जरूर से पढियेगा ।

    Friday, 20 April 2018

    दुनिया के ऐसे रहस्य जिन पर से आज भी पर्दा उठना बाकी है!

    By: Secret On: 18:28
  • Share The Gag
  • दुनिया के ऐसे रहस्य जिन पर से आज भी पर्दा उठना बाकी है!
    अपनी दुनिया के बारे में हम बहुत कुछ जानते हैं. जैसे, आज रात बारिश होगी या नहीं. कल धूप निकलेगी या नहीं. या, बॉलीवुड में किसका चक्कर किसके साथ चल रहा है. इतना सब कुछ जानने के बावजूद हम बहुत सी चीज़ों से अनजान हैं, या यूं कहूं कि कभी उनके बारे में जानने की कोशिश ही नहीं की. आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों और चीज़ों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में कई रहस्य कायम हैं.

    1. ADX Florence Prison

    ये जेल किसी नरक से कम नहीं है. एक ऐसा नरक, जिसके बारे में फेडरल सिक्योरिटी के एजेंट्स भी ये नहीं बताना चाहते कि यहां कौन-कौन से अपराधी बंद हैं. ऐसा केवल अंदाज़ा लगाया जाता है कि यहां खतरनाक से खतरनाक अपराधियों को रखा गयाहै.
    एक कमरे में एक शॉवर, टॉयलेट के अलावा एक छोटी सी टेबल, कॉक्रीट का बेड और 4 इंच की खिड़की है. यहां किसी भी अपराधी को किसी से बात करने की इजाज़त नहीं है.
    तनाव से ग्रस्त हो कर 20 वर्षों में 7 अपराधी यहां आत्महत्या कर चुके हैं.


    2. Queen Elizabeth II’s Bedroom – Buckingham Palace



    ब्रिटिश राज परिवार उन राजघरानों में से है, जिसके बारे में लोगों की उत्सुकता हमेशा बरक़रार रही है. इसी का एक हिस्सा है बकिंघम पैलेस, जिसके 2nd फ्लोर के बारे में कहा जाता है कि यहां महारानी का रूम है, जहां तक केवल ख़ूफ़िया दरवाज़े से ही पहुंचा जा सकता है. ऐसा कहा जाता है कि इस दरवाज़े के बारे में जानने वाले केवल कुछ ही लोग ज़िंदा है
      3. Cicada 3301


    दुनिया के कुछ अनसुलझे रहस्यों में से एक Cicada 3301 का रहस्य आज तक कायम है. Washington Post के अनुसार उन्होंने एक सन्देश द्वारा लोगों को उनसे जुड़ने की अपील की थी.
    ये अपने यहां लोगों को काम पर रखने से पहले एक गुत्थी को सुलझाने के लिए देते हैं.
    इस गुत्थी को सुलझा चुके Joel Eriksson के अनुसार ये एक अंडर कवर एजेंसी है, जिसके सवालों को अब तक चंद लोग ही हल कर पाएं हैं.

    4. Iron Mountain


    बहुमूल्य खज़ानों का घर कहे जाने वाले Iron Mountain दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है. नुयूक्लिअर अटैक से ले कर आतंकी घटना में भी यह अपने आपको सुरक्षित रखने में सक्षम हैं. 500 से भी ज़्यादा मल्टीनेशनल कंपनियां इसे अपने डेटा बेस कैंप के तौर पर इस्तेमाल करती हैं. Iron Mountain में 50 मिलियन से भी ज़्यादा बहुमूल्य फ़ोटोग्राफ़्स के ओरिज़नल नेगेटिव मौजूद हैं, जिनमे अल्बर्ट आइंस्टीन से लेकर Frank Sinatra के अलावा कई मशहूर हस्तियां शामिल हैं.

    5. Coca-Cola’s Secret Recipe


    200 से ज़्यादा देशों में बिकने वाला कोका कोला दुनिया के सबसे पॉपुलर ब्रांड्स में से एक है. हम ये तो जानते है कि इसे बनाने में कोका पत्तियों और कोको नट्स का इस्तेमाल किया जाता है, पर इसे कैसे बनाया जाता है? ये आज तक एक रहस्य है, जिसके बारे में कुछ लोग ही जानते हैं.

    6. North Sentinel Island


    इस द्वीप को दुनिया का सबसे रहस्यमई द्वीप कहना कतई गलत नहीं होगा. यहां खेती का कोई नामो-निशान नहीं है और पिछले 60000 सालों से दुनिया से कटा हुआ है. यहां के आदिवासियों के बारे में कहा जाता है कि ये किसी भी बाहरी की दखल को बर्दाश्त नहीं करते और बाहरी व्यक्ति पर तीरों और भालों से हमला कर देते हैं.
    भारत सरकार ने भी इस द्वीप के 3 किलोमीटर के दायरे को प्रतिबंधित घोषित किया हुआ है.

    7. The Tomb of Genghis Khan



    इतिहास में अपना अहम स्थान रखने वाले मंगोलियन कमांडर चंगेज़ खान का मकबरा एक ऐसा रहस्य है, जिसके बारे में लोगों की उत्सुकता कभी समाप्त नहीं होने वाली है. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के Dr. Albert Yu-Min Lin के अनुसार चंगेज़ खान के मकबरे को छुपाने के लिए 2000 लोगों को मार कर दफ़नाया गया और कई महीनों तक उस स्थान को घोड़ों की थापों से दबा कर एक नदी का रुख उस ओर मोड़ा गया.
    8. Varosha – Forbidden Place



    70 के दशक में सबसे बड़े टूरिस्ट आकर्षणों में से एक Varosha को आज भूतों का शहर कहा जाता है. किसी ज़माने में इस शहर में बड़ी-बड़ी इमारतें हुआ करती थीं और Elizabeth Taylor जैसे सेलेब्स इस शहर की जान हुआ करते थे. 1974 में तुर्की के दखल के बाद ये शहर वीराने जंगल में तब्दील हो गया. अब यहां केवल तुर्की आर्मी और यूनाइटेड नेशन्स के सदस्यों को ही आने की इजाज़त है और किसी भी अनजान को देखते ही शूट एंड साइट का आर्डर है.





                                                 



    Thursday, 19 April 2018

    हिटलर की मौत का रहस्य Secret of HITLER's death

    By: Secret On: 10:11
  • Share The Gag
  • हिटलर ने नहीं की थी आत्महत्या, ब्राज़ील में 95 साल की उम्र में हुई थी मौत!
    हिटलर
    जब हमें किसी खड़ूस, निर्दयी एवं बेरहम इंसान को अपनी मर्ज़ी से एक नाम देकर पुकारना हो तो हम उसे हिटलर’ कहकर बुलाते हैं। ऑफिस में अपने बॉस या स्कूल के खड़ूस टीचर को विद्यार्थी हिटलर कहकर बुलाते हैं। क्यों? क्योंकि वे उन्हें पसंद नहीं? क्योंकि वे लोग अपने फैसले उन पर थोपते हैं? सिर्फ इतना ही कारण है?

    तानाशाह
    शायद हां... लेकिन लोगों को मिलने वाला यह हिटलर नाम उनका अपना नहीं है। यह एडोल्फ़ हिटलर का, एक ऐसी शख़्सियत जिनका नाम सुनकर ही उस ज़माने में अच्छे-अच्छे लोगों की टांगें कांपने लगती थीं। एडोल्फ़ हिटलर एक प्रसिद्ध जर्मन राजनेता एवं तानाशाह थे। वे "राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी(एनएसडीएपी) के नेता थे।

    निर्दयी इंसान
     हिटलर काफी तेज़ तर्रार, रूखे स्वभाव वाला एवं निर्दयी इंसान माना जाता था। उन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध के लिए सर्वाधिक जिम्मेदार भी माना जाता है। हिटलर के जीवन से जुड़े कई रहस्य हैं, जिन्हें इतिहासकारों ने समय-समय पर सुलझाने की कोशिश की है, लेकिन एक रहस्य शायद कोई नहीं जानता, वह है हिटलर की मौत का रहस्य।

    हिटलर की मौत
    ऐसा माना जाता है कि जब रूसियों ने बर्लिन पर आक्रमण किया तो हिटलर ने 30 अप्रैल, 1945 को आत्महत्या कर ली। लेकिन एक नाज़ी पत्रकार के मुताबिक तब हिटलर की मौत कतई नहीं हुई थी, बल्कि हिटकर की मौत 95 साल की उम्र में ब्राज़ील में हुई थी।

    नाज़ी पत्रकार ने कहा
    इस नाज़ी पत्रकार के अनुसार अपने शत्रुओं से बचते हुए हिटलर अर्जंटीना के रास्ते पैराग्वे आए थे। इस बीच उन्होंने ब्राज़ील में कुछ समय एक अनजान जगह पर, एक छोटे से क्षेत्र में निवास भी किया जहां उन्हें जानने-पहचानने वाला कोई नहीं था। क्योंकि यहां वे अपने असली नाम से नहीं जाने जाते थे।

    एडोल्फ़ लीपज़ेग
    उन्होंने खुद को एडोल्फ़ लीपज़ेग बताया था, क्षेत्र में रहने वाले सभी लोग उन्हें इसी नाम से जानते थे और नहीं जानते थे कि वे कहां से आए हैं। बस उनकी नजर में एडोल्फ़ का संबंध जर्मनी से था और वह शायद वहीं से आया था लेकिन किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि असल में यह इंसान कौन है।

    हिटलर की मौत
    हिटलर की मौत के रहस्य से पर्दा उठाती एक किताब में उनकी एक तस्वीर भी प्रकाशित की गई है। जिसमें वे काफी प्रसन्न हैं और अपनी ब्लैक गर्लफ्रेंड के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। यह तस्वीर उनकी असल मृत्यु तिथि से तकरीबन 2 वर्ष पहले की है। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम क्यूतिंगा बताया गया है।

    ब्राज़ील में हिटलर
    हिटलर की ब्राज़ील में गुज़री ज़िंदगी एवं मौत पर आधारित किताब को सिमोनी डायस नामक एक महिला द्वारा लिखा गया है, जो यह दावा करती हैं कि हिटलर ने अपने जीवन का एक लंबा अरसा ब्राज़ील में गुज़ारा। यहां उन्होंने अपनी प्रेमिका के साथ जीवन बिताया और अपनी प्रेमिका के प्रयोग से ही अपनी असल पहचान को छुपाकर रखा।

    सिमोनी की खोज
    सिमोनी इस बात को मानने से इनकार नहीं करती कि हिटलर ने बर्लिन पर हुए आक्रमण के दौरान खुद को गोली मारी थी। लेकिन हिटलर की मौत पर करीब 2 वर्षों तक शोध करने के बाद उनके हाथ ऐसे कई सुबूत लगे जो यह दर्शाते हैं कि हिटलर मरे नहीं थे।

    पहला सुबूत
    सबसे पहला सुबूत वह डीएनए टेस्ट है जो हिटलर के मौजूदा संबंधियों की मदद से किया गया था। वह साबित करता है कि 95 वर्ष की आयु पूरी करके शांति की मौत सोने वाला एडोल्फ़ लीपज़ेग ही हिटलर था। दूसरा कारण जो सिमोनी के शक़ को यकीन में बदलता दिखाई दिया, वह था एडोल्फ़ द्वारा ‘लीपज़ेग’ सरनेम का प्रयोग करना।

    सरनेम
    हिटलर के एक करीबी ‘बाच’ का जन्म स्थान था लीपज़ेग, शायद इसलिए उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए इसी सरनेम का प्रयोग किया। तीसरा और सबसे अहम सुबूत सिमोनी को तब हासिल हुआ जब उन्होंने नाज़ी पत्रकार द्वारा प्रस्तुत की गई उस तस्वीर को हिटलर की असल तस्वीर से मिलाकर देखा।

    तस्वीर
    अपनी असल तस्वीर में हिटलर की मूंछें थीं, इसलिए सिमोनी ने पहले उन मूंछों को उस तस्वीर से हटाया और नाज़ी पत्रकार की उस तस्वीर से मिलाया था वह अचंभित रह गईं। दोनों तस्वीरें काफी हद तल मेल खा रहीं थी। इन तीन वाक्यों के बाद सिमोनी को यह यकीन हो गया कि एडोल्फ़ लीपज़ेग ही एडोल्फ़ हिटलर है।

    हिटलर इन ब्राज़ीलwww.rahasya2.blogspot.com
    सिमोनी द्वारा लिखी गई इस किताब ‘हिटलर इन ब्राज़ील: हिज़ लाइफ एंड हिज़ डेथ’, पर कई शोधकर्ताओं ने विभिन्न सवाल उठाए। इस किताब को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है जो लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुई।